फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल छीनकर भाग रहे दो बदमाशों को ग्रामीणों ने पीटा

विज्ञापन
10.11.12. दोस्तपुर के लोकनाथपुर गांव में विद्युत पोल से बांधे गए आरोपी। - फोटो : SULTANPUR
विज्ञापन
सुल्तानपुर। युवक से रविवार रात मोबाइल सेट छीनकर बाइक से भाग रहे दो बदमाशों को ग्रामीणों ने दबोच लिया, जबकि एक अन्य बदमाश फरार हो गया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने दोनों बदमाशों को विद्युत पोल से बांधकर जमकर पीटा और बाइक को क्षतिग्रस्त कर दिया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस दोनों आरोपियों को थाने लाई। हालांकि केस दर्ज करने के बजाय मामला रफा दफा करने में जुट गई। सीओ कादीपुर ने मामला संज्ञान में आने पर कार्रवाई का आदेश दिया।
दोस्तपुर थाना क्षेत्र के लोकनाथपुर गांव में रविवार की रात बाइक सवार तीन बदमाश गांव के ही एक युवक का मोबाइल छीनकर भागने लगे। युवक ने शोर मचाया तो ग्रामीणों ने बदमाशों को घेर लिया। इस दौरान एक बदमाश फरार हो गया, जबकि ग्रामीणों ने दो बदमाशों को बाइक के साथ पकड़ लिया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने दोनों बदमाशों को विद्युत पोल में रस्सी से बांध दिया और उसके बाद जमकर पीटा। दोनों बदमाश ग्रामीणों के सामने हाथ जोड़कर दोबारा छिनैती नहीं करने की दुहाई देते रहे। घंटों पीटने के बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना यूपी 112 के साथ ही दोस्तपुर थाने को दी।
पुलिस दोनों को हिरासत में लेकर थाने चली गई। ग्रामीणों ने बताया कि पकड़े गए दोनों बदमाशों की पहचान संदीप यादव निवासी नारा मधईपुर और सर्वेश गौतम निवासी सहांगिया थाना दोस्तपुर के रूप में की गई है।
विज्ञापन

रविवार रात की घटना को पुलिस सोमवार देर शाम तक दबाने में जुटी रही। सोमवार देर शाम घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो सीओ कादीपुर डॉ. कृष्ण कांत सरोज को जानकारी हुई। बताया कि वे लखनऊ आए हैं। मामले में किसी को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें