सुल्तानपुर। हावड़ा से देहरादून तक जाने वाली उपासना अप एक्सप्रेस का संचालन बुधवार को तय समय से करीब पांच घंटे की देरी से किया गया। वहीं, देहरादून से हावड़ा को जाने वाली कुंभ सुपर फास्ट डाउन एक्सप्रेस तय समय से साढ़े पांच घंटे विलंब से रही। बेगमपुरा व हिमगिरि एक्सप्रेस समेत 10 ट्रेनें लेट होने से दिन भर यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी।
गर्मी के समय में प्रमुख ट्रेनों के संचालन में हो रही लेटलतीफी यात्रियों को भारी पड़ने लगी है। हावड़ा से देहरादून तक जाने वाली उपासना अप एक्सप्रेस का संचालन बुधवार को तय समय से करीब पांच घंटे की देरी से किया गया। वाराणसी से जम्मूतवी तक जाने वाली बेगमपुरा अप एक्सप्रेस तय समय से करीब एक घंटे लेट रही। हावड़ा से जम्मूतवी तक जाने वाली हिमगिरि अप एक्सप्रेस तय समय से करीब डेढ़ घंटे की देरी से रवाना की गई।
राजगीर से नई दिल्ली जाने वाली श्रमजीवी अप एक्सप्रेस का संचालन तय समय से करीब एक घंटे की देरी से किया गया। आनंद विहार से रक्सौल जाने वाली सद्भावना डाउन एक्सप्रेस तय समय से करीब डेढ़ घंटे लेट रही। आनंद विहार से गाजीपुर तक जाने वाली सुहेलदेव डाउन एक्सप्रेस का संचालन तय समय से करीब ढाई घंटे की देरी से किया गया।
जम्मूूतवी-वाराणसी बेगमपुरा डाउन एक्सप्रेस तय समय से करीब दो घंटे की देेरी से रवाना की गई। देहरादून से हावड़ा तक जाने वाली कुंभ डाउन सुपर फास्ट एक्सप्रेस का संचालन तय समय से करीब साढ़े पांच घंटे की देरी से किया गया।
अहमदाबाद से सुल्तानपुर आने वाली सुल्तानपुर स्पेशल एक्सप्रेस तय समय से करीब दो घंटे से अधिक विलंब से पहुंची। हरिहर डाउन एक्सप्रेस का संचालन तय समय से करीब दो घंटे की देरी से किया गया। स्टेशन अधीक्षक बीएस मीना ने बताया कि बुधवार को भी लंबी दूरी की कई ट्रेनों के संचालन में विलंब हुआ।