फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे से गुजर रही जीप पर गिरा जर्जर सूखा पेड़, दो घायल

विज्ञापन
24.25.26. गोसाईगंज कस्बे में पेड़ गिरने से क्षत्िगस्त वाहन। - फोटो : SULTANPUR
विज्ञापन
गोसाईंगंज (सुल्तानपुर)। लखनऊ-बलिया राष्ट्रीय राजमार्ग से मंगलवार की सुबह गुजर रही एक जीप पर गोसाईंगंज कस्बे में सड़क किनारे स्थित जर्जर और सूखा पेड़ अचानक गिर पड़ा। पेड़ गिरने से जीप में सवार लोग दब गए जबकि पेड़ की चपेट में आकर एक ई-रिक्शा व बाइक क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन

चीख-पुकार के बाद पहुंचे लोगों ने जीप में फंसे लोगों को बाहर निकाला। हादसे में दो लोग घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पेड़ गिरने से दो किलोमीटर तक लंबा जाम लग गया। वन कर्मियों ने पेड़ को काटकर आवागमन बहाल कराया।
कूरेभार क्षेत्र के प्रतापपुर गांव निवासी पवन यादव (35) मंगलवार की सुबह करीब साढ़े 10 बजे अपनी जीप से परिवार के साथ विजेथुआ महावीरन धाम दर्शन करने जा रहे थे। जीप लखनऊ-बलिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित गोसाईंगंज कस्बे में पहुंची थी कि सड़क किनारे स्थित एक जर्जर व सूखा पीपल का पेड़ अचानक जीप पर गिर पड़ा।
विज्ञापन

इससे जीप पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। साथ ही कस्बे में खड़ा एक ई-रिक्शा व बाइक भी चपेट में आ गई। चीख-पुकार के बाद पहुंचे कस्बा वासियों ने जीप में फंसे सभी लोगों को बाहर निकाला। हादसे में चालक पवन यादव, दिलीप यादव (32) घायल हो गए जबकि वाहन में बैठी महिलाएं बाल-बाल बच गईं।
घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पेड़ गिरने से हाईवे पर लंबा जाम लग गया। सूचना के बाद पहुंचे वन कर्मियों ने पेड़ को काटकर सड़क से हटाया तब जाकर करीब दो घंटे बाद आवागमन बहाल हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें