फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 घंटे का रोड ब्लॉक लेकर कटका-मायंग रेलवे क्रॉसिंग पर दुरुस्त किए गए रेल ट्रैक

विज्ञापन
14.15. सुल्तानपुर में कटका-मायंग रेलवे क्रासिंग पर चल रहा रेल ट्रैक मरम्मत का कार्य। - फोटो : SULTANPUR
विज्ञापन
सुल्तानपुर। अयोध्या-प्रयागराज रेल पथ पर कटका-मायंग रेलवे क्रॉसिंग-30 बी पर बुधवार की सुबह सात से शाम सात बजे तक 12 घंटे का मेगा रोड ब्लॉक लिया गया। रोड ब्लॉक के दौरान रेल ट्रैक दुरुस्त किए गए। रोड ब्लॉक से कटका-मायंग मार्ग से गुजरने वाले लोगों को आवाजाही में परेशानी हुई। लोगों को मुख्य मार्ग से जुड़ने के लिए करीब दो किमी की अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ी।
विज्ञापन

रेलवे की ओर से अयोध्या-प्रयागराज रेल पथ में सुधार के लिए मंगलवार को परवर-सिसौली रेलवे क्रॉसिंग पर 12 घंटे का रोड ब्लॉक लेकर रेल ट्रैक की मरम्मत का कार्य किया गया था। इसके बाद बुधवार को रेलवे की ओर से कटका- मायंग संपर्क मार्ग पर स्थित रेलवे क्रॉसिंग संख्या-30/ बी पर रोड ब्लॉक लिया गया। सुबह सात बजे से क्रॉसिंग संख्या-30 बी पर रोड ब्लॉक लेकर शाम सात बजे तक रेल पथ की मरम्मत, सिग्नल सेक्शन समेत अन्य कार्य किए गए। रेलवे क्रॉसिंग पर सड़क यातायात बंद होने से महिलो, बरजी, महमूदपुर, प्रतापपुर, सरवन, मिश्राने, नंदापुर, शंकरगढ़ समेत अन्य कई गांव के लोगों को मुख्य मार्ग से जुड़ने के लिए मिश्राने से मौघाड़ा होते हुए करीब दो किमी. घूमकर आना-जाना पड़ा।
रोड ब्लॉक से ग्रामीणों को आवाजाही में परेशानी उठानी पड़ी। अयोध्या-प्रयागराज रेल पथ के सीनियर सेक्शन इंजीनियर रेलपथ द्वितीय एसके प्रजापति ने बताया कि कटका-मायंग रेलवे क्रॉसिंग संख्या-30 बी पर बुधवार सुबह सात बजे से रेल कर्मी व मजदूूरों को लेकर शाम सात बजे तक रेल ट्रैक की मरम्मत समेत अन्य कार्य को पूरा किया गया। इस दौरान अयोध्या-प्रयागराज के बीच गुजरने वाली ट्रेनों को कॉशन से रवाना किया गया। ब्लॉक से ट्रेनों का संचालन नहीं प्रभावित हुआ है। सुरक्षा व्यवस्था में गोसाईंगंज थाने की पुलिस मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें