फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीईटी में शामिल होंगे 29,848 अभ्यर्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। शिक्षक पात्रता परीक्षा में जिले में 29,848 अभ्यर्थी शामिल होंगे। टीईटी के लिए माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से 34 केंद्र प्रस्तावित किए गए हैं। शिक्षक पात्रता परीक्षा में जूनियर स्तर पर 12,015 परीक्षार्थी तथा प्राथमिक स्तर पर 17,833 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा सीसीटीवी की निगरानी में होगी। परीक्षा की शुचिता को बनाए रखने के लिए जिला स्तर पर टीम गठित की जाएगी। परीक्षा नियामक प्राधिकारी सचिव के निर्देश पर जिले के 34 विद्यालयों को परीक्षा केंद्र प्रस्तावित किया गया है।
विज्ञापन

पहली बार राजकीय, सहायता प्राप्त विद्यालयों के साथ सात वित्तविहीन विद्यालयों को भी परीक्षा केंद्र प्रस्तावित किया गया है। जिन विद्यालयों को परीक्षा केंद्र प्रस्तावित किया गया है, उसमें पांच राजकीय माध्यमिक विद्यालय, चार सहायता प्राप्त महाविद्यालय, 18 सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालय और सात वित्तविहीन माध्यमिक विद्यालय शामिल हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के परीक्षा प्रभारी एसपी सिंह ने बताया कि प्रस्तावित परीक्षा केंद्रों की सूची परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय को भेज दी गई है।
28 नवंबर को होगी टीईटी की परीक्षा
शिक्षक पात्रता परीक्षा 28 नवंबर को आयोजित होगी। पहली पाली में प्राथमिक स्तर की परीक्षा होगी। वहीं, दूसरी पाली में उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा का आयोजन होगा। पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 से दोपहर 12:30 बजे तक होगी। दूसरी पाली में जूनियर स्तर की परीक्षा का आयोजन होगा। दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर ढाई से शाम पांच बजे तक होगी।
विज्ञापन

शहरी क्षेत्रों के स्कूलों को वरीयता
शिक्षक पात्रता परीक्षा में अभ्यर्थियों को आवागमन में असुविधा का सामना न करना पड़े, इसके लिए शहर के नजदीक वाले विद्यालयों को परीक्षा केंद्र निर्धारण करने में वरीयता दी गई है। जिससे परीक्षा में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को आवागमन की दिक्कत न हो। शहर के नजदीक वाले 34 विद्यालयों को टीईटी के लिए केंद्र प्रस्तावित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें