फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छता रैंकिंग में नौ अंक फिसला अपना शहर

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। केंद्र सरकार की ओर से इस बार के स्वच्छ सर्वेक्षण में जिले को 271 वीं रैंक मिली है। पिछले साल की तुलना में स्वच्छ रैंकिंग में नौ अंक की गिरावट आई है। पिछले साल जिले की 262 रींक थी। यह सर्वेक्षण 4,320 शहरों में कराया गया था। इस गिरावट के लिए स्वच्छता संसाधनों और अव्यवस्था को कारण माना जा रहा है।
विज्ञापन

स्वच्छ सर्वेक्षण-2021 के विजेताओं की शनिवार को घोषणा हो गई। सर्वेक्षण में एक लाख से ऊपर की आबादी के 500 शहरों को शामिल किया गया। हर साल की तरह से इस बार भी निर्धारित कैटेगरी में सुल्तानपुर नगर पालिका को शामिल किया गया है। जिले में केंद्र सरकार की ओर से गठित टीम ने नगर पालिका व नगर पंचायतों का सर्वे किया था। सुल्तानपुर नगर पालिका को इस बार 271 वीं रैंक मिली है। वर्ष 2018 में नगर पालिका को 343 वीं रैंक मिली थी। 2019 में 383 वीं रैंक हासिल हुई जबकि वर्ष 2020 में नगर पालिका को 262 वीं रैंक मिली।
वर्ष 2020 का नतीजा गुजरे सालों की तुलना में बेहतर रहा लेकिन 2021 संतोषजनक नहीं है। इस बार की रैकिंग में नौ अंकों की गिरावट दर्ज की गई है। नगर पालिका का सफाई बेड़ा अभी भी बहुत मजबूत नहीं है। सफाई बेड़ा मजबूत किया जाय तो भविष्य में नगर पालिका को अच्छे अंक मिल सकते हैं। हालत यह है कि शहर में विभिन्न स्थानों पर रखे डस्टबिन गायब हैं। कचरा इकट्ठा करने वाली हाथ गाड़ियां भी खस्ताहाल हैं। सफाई संसाधनों की कमी से नाले-नालियों की सफाई का कार्य भी सही ढंग से नहीं हो पाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें