फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूंदाबांदी होने से किसान चिंतित

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। रबी फसलों की बोआई के बीच मौसम में बदलाव से जिले के कुछ क्षेत्रों में शुक्रवार की रात व शनिवार को दिन में बूंदाबांदी हुई है। शनिवार की सुबह से ही बादल छाए रहे। बूंदाबांदी के साथ बादल घिरने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। हालांकि मौसम विभाग ने बारिश की संभावना से इन्कार किया है।
विज्ञापन

जिले के कुछ क्षेत्रों में शुक्रवार रात में दो बार बूंदाबांदी हुई। शनिवार की सुबह से ही बादल छाए रहे। इससे दिन में धूप नहीं निकली। कुछ क्षेत्रों में दिन में भी बूंदाबांदी हुई। दिन भर बादल छाए रहने से रबी की फसलों की बोआई में जुटे किसानों की चिंता बढ़ गई है। किसानों को बारिश होने पर नुकसान का डर सताने लगा है। इसके साथ ही गेहूं की बोआई भी पिछड़ने की आशंका है। कुछ किसानों ने मौसम को देखते हुए बोआई का काम रोक दिया है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में हल्के बादल छाए रहने व बारिश की संभावना से इन्कार किया है। नरेंद्रदेव कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज के मौसम पर्यवेक्षक अमरनाथ मिश्र ने बताया कि मौसम में बदलाव से अधिकतम तापमान साढ़े 22 डिग्री व न्यूनतम तापमान साढ़े 16 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है।
डॉ. सुधाकर सिंह ने बताया कि अचानक मौसम में हुए बदलाव से बच्चों को लेकर सावधानी बरतने की जरूरत है। ज्यादा ठंड लगने पर वे हाइपोथर्मिया की चपेट में आ सकते हैं। ठंड से एलर्जी भी हो सकती है। इसी तरह बदले मौसम में बुजुर्गों को भी परेशानी हो सकती है। ठंड से उन्हें भी बचना चाहिए। खासतौर पर सांस के मरीजों को एहतियात बरतनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें