फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। त्रिलोकीपुर डीहढग्गूपुर गांव में सोमवार की शाम एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना के बाद पहुंचे मायके वालों ने ससुरालीजनों पर हत्या का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की।
विज्ञापन

कोतवाली देहात थाना क्षेत्र बिकवाजितपुर गांव निवासी रामधीरज वर्मा की पुत्री रजनी (28) की शादी लगभग छह वर्ष पूर्व गोसाईंगंज क्षेत्र के त्रिलोकीपुर डीहढग्गुपुर गांव निवासी संदीप वर्मा के साथ हुई थी। सोमवार की शाम करीब छह बजे रजनी की संदिग्ध परिस्थितियों में ससुराल में मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने ससुरालीजनों पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचित किया। एसओ मनबोध तिवारी ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत के कारणों का पता चलेगा। तहरीर मिलते ही केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें