फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने ड्रेन में पुल से लगाई छलांग, तलाश जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। कूरेभार-मझुई ड्रेन में रविवार की दोपहर एक युवक ने छलांग लगा दी। ग्रामीणों की सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने युवक की तलाश में पानी में कई लोगों को उतारा, लेकिन देर शाम तक उसका पता नहीं चला।
विज्ञापन

दोस्तपुर क्षेत्र के बिरइपुर गांव निवासी शकील (40)काफी दिनों से अपनी ससुराल गोसाईंगंज के मूंगर गांव में रमजान के यहां परिवार के साथ रहता था। रविवार दोपहर करीब एक बजे उसने मूंगर से होकर गुजरे कूरेभार-मझुई ड्रेन पर बहादुर धाम के पास पुल से पानी में छलांग लगा दी। रास्ते से गुजर रहे कुछ लोगों ने उसे पुल से कूदता देख हल्ला-गुहार मचाया तो मौके पर भीड़ जमा हो गई। लोगों ने पानी में उतरकर उसकी तलाश शुरू की लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका। सूचना पर पहुंचे कोतवाल हीरा सिंह ने साटा गांव के पास ग्रामीणों की मदद से ड्रेन में जाल डालकर डूबे युवक की तलाश शुरू कराई लेकिन देर शाम तक कुछ पता नहीं चला। ग्रामीणों के अनुसार युवक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। पांच दिन पूर्व भी शकील गांव स्थित कुएं में कूद गया था। तब उसे सकुशल बाहर निकाल लिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें