फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

36 घंटे बाद भी नहीं डोला चीनी मिल का पहिया

विज्ञापन
विज्ञापन
कूरेभार (सुल्तानपुर)। जर्जर संयंत्रों के सहारे चलाई जा रही किसान चीनी सहकारी चीनी मिल का पहिया उद्घाटन के 36 घंटा बीतने के बाद भी नहीं डोल सका। गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की लंबी लाइन लग गई हैं, और गन्ना किसानों को तौल कराने में मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

सैदपुर स्थित जिले की इकलौती किसान सहकारी चीनी मिल के पेराई सत्र का उद्घाटन भले ही पूरे विधि-विधान के साथ हो गया हो, लेकिन उद्घाटन के तीसरे दिन बाद भी मिल नहीं चल सकी। गन्ना किसानों को सर्द भरी रातें बाहर गुजारनी पड़ रही हैं। मिल के चालू नहीं होने से ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की लंबी कतारें लगी हुई है। यार्ड में पांच से छह हजार क्विंटल गन्ना डंप हो गया है। चीनी मिल कर्मियो के अनुसार, टरबाइन का प्रेशर नहीं बनने से मिल चालू होने में बाधा आ रही है।
किसानों ने बयां किया दर्द
भगवानपुर गांव के गन्ना किसान अनुराग वर्मा ने बताया कि दो दिन से गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली खड़ी है। अभी तक गन्ना की तौल नहीं हो पाई है। त्रिभुवन वर्मा कहा कि किसी तरह तौल हो गई तो गन्ना नहीं उतर पाया है। सोनारा गांव निवासी रामदयाल वर्मा निवासी ने बताया कि दो पर्ची मिली है। एक ट्रॉली गन्ना तैयार करके मिल में खड़ा हुआ है। तौल हो गई लेकिन मिल चालू नहीं होने से गन्ना नहीं उतर रहा हैं। सुदनापुर निवासी सुरेश कुमार वर्मा ने कहा कि मिल के भरोसे गन्ना बोने लायक नहीं है। दो दिन से गन्ना लेकर आया हूं। ठंड में रातें बितानी पड़ रही है। मिल की तरफ से कोई इंतजाम भीं नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें