फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

41 घंटे बाद चीनी मिल में शुरू हो सकी गन्ने की पेराई

विज्ञापन
किसान सहकारी चीनी मिल यार्ड में खड़ी गन्ना लदी ट्रॉली। - फोटो : SULTANPUR
विज्ञापन
सुल्तानपुर। किसान सहकारी चीनी मिल के बॉयलर की ट्यूब की खराबी दूर होने के बाद मिल में शनिवार की रात गन्ने की पेराई फिर शुरू हो सकी। करीब 41 घंटे बाद मिल संचालित होने के बाद किसानों ने राहत की सांस ली है। मिल में गन्ने का अंबार लगा हुआ है।
विज्ञापन

किसान सहकारी चीनी मिल के बॉयलर की ट्यूब में शुक्रवार की भोर में खराबी आने के बाद गन्ने की पेराई बंद हो गई थी। मिल बंद होने से किसानों में खलबली मच गई। मिल को दुरुस्त करने की कवायद शुरू हुई। शनिवार की रात करीब 11 बजे मिल के बॉयलर की खामियों को दुरुस्त करा लिया गया। खामीं दुरुस्त होने पर करीब 41 घंटे बाद चीनी मिल में गन्ने की पेेराई फिर शुरू हो सकी। पेराई शुरू होने से किसानों ने राहत की सांस ली है। दो दिन पेराई ठप रहने से मिल परिसर में गन्ने का अंबार लगा हुआ है। किसान बारिश व ठंड में बैठकर खुले आसमान के नीचे गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्रॉलियों की रखवाली कर रहे हैं। मिल प्रबंधक प्रताप नारायण ने बताया कि मिल में गन्ने की पेराई शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें