सुल्तानपुर। जिले में रविवार को एक साथ 17 नए केस मिलने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा है। कोरोना पॉजिटिव पाए गए लोगों को होम क्वारंटीन किया गया है। कोरोना पॉजिटिव पाए गए लोगों के संपर्क में आने वाले लोगों की भी जांच शुरू कर दी गई है। इसके साथ ही कोरोना संक्रमितों की संख्या 56 पहुंच गई है।
जिले में कोरोना तेजी से फैल रहा है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एएन राय ने बताया कि रविवार को एक दिन में सर्वाधिक 17 पॉजिटिव केस मिले हैं, जिन्हें होम क्वांरटीन किया गया है। कोरोना संक्रमितों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। अब तक जिले में 56 कोरोना पॉजिटिव केस मिल चुके हैं। उन्होंने जिले वासियों से कोरोना गाइड लाइन का पालन करने व टीकाकरण करवाने की अपील की है।