फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: केएनआईटी में छात्रों को दी नई तकनीक की जानकारी

Fri, 24 Jul 2026 11:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। केएनआईटी में टीसीएस एकेडमिक अलायंस ग्रुप के सहयोग से शुक्रवार को टीसीएस टेक्नोलॉजी डे का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में 245 बीटेक छात्रों को उद्योग की नवीनतम तकनीकों, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर सुरक्षा और आईओटीडीई पर जानकारी दी गई। विशेषज्ञों ने टीसीएस में कॅरिअर के अवसरों और उद्योग के मौजूदा रुझानों पर भी चर्चा की।
विज्ञापन

तकनीकी वार्ताओं के साथ साइबर सुरक्षा और आईओटीडीई पर एक व्यावहारिक कार्यशाला आयोजित हुई। इसमें विद्यार्थियों को नैतिक हैकिंग, साइबर खतरों, डेटा सुरक्षा और सुरक्षित अंकीय कार्यप्रणाली का प्रशिक्षण मिला। इस मौके पर डॉ. उमेश माहेश्वरी, डॉ. राकेश कुमार सिंह, डॉ. अरविंद तिवारी, डॉ. अभय अग्रवाल, डॉ. योगेश चौहान, डॉ. सुजीत अग्रवाल, डॉ. प्रदीप कुमार सहित अन्य शिक्षकगण व टेक्निकल प्रोफेशनल उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें