टेबल टेनिस प्रतियोगिता में प्रतिभाग करतीं खिलाड़ी। स्रोत-आयोजक
सुल्तानपुर। रोटरी क्लब के संयोजन में तीन दिवसीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता शुक्रवार शाम को शुरू हुई। जेल रोड स्थित एक अस्पताल परिसर में आयोजित इस प्रतियोगिता में 90 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। पूर्व निदेशक संचारी रोग डॉक्टर राजेंद्र कपूर और समाजसेवी विनोद पांडेय ने इसका शुभारंभ किया।
डॉ. रामजी गुप्ता और मधु कपूर भी विशिष्ट अतिथियों के रूप में उपस्थित थे। प्रतियोगिता का आयोजन अस्पताल के निदेशक डॉ. रवि त्रिपाठी के आवास पर बने हॉल में हुआ। मुख्य अतिथि डॉ. राजेंद्र कपूर ने कहा कि यह हॉल जनपद वासियों के लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि इससे सुल्तानपुर में टेबल टेनिस हमेशा जीवित रहेगा। समाजसेवी विनोद पांडेय ने बताया कि सुल्तानपुर में टेबल टेनिस 50 वर्ष से खेला जा रहा है। प्रतियोगिता में अध्यक्ष अखिल अग्रवाल, तृप्ति श्रीवास्तव और सरिता पांडेय सहित कई गणमान्य व्यक्ति कार्यक्रम में मौजूद थे। वरिष्ठ नेत्र सर्जन डॉ. रामजी गुप्ता ने खिलाड़ियों को संबोधित किया।