फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिटायर्ड सूबेदार के घर पहुंचे विधायक, बोले जल्द होगा पोस्टमॉर्टम

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। दिल्ली में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में जल्द कार्रवाई की उम्मीद जगी है। भाजपा विधायक शुक्रवार को रिटायर्ड सूबेदार के घर पहुंचे और उन्हें बताया कि प्रकरण में डीएम से वार्ता हुई है। डीएम ने बताया है कि कमिश्नर को पूरे मामले की जानकारी दी गई है।
विज्ञापन

कूरेभार क्षेत्र के सरैया मझौवा के सूबेदार पाठक का पुरवा निवासी शिव प्रसाद पाठक सेना में सूबेदार थे। उनका बड़े बेटा शिवांक की पिछले दिनों एक अगस्त को दिल्ली में संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। परिवारीजनों के मुताबिक मौत से कुछ दिनों पहले ही शिवांक ने अपने छोटे भाई इशांक को फोन कर अपनी जान को खतरा बताया था। बेटे की मौत की सूचना सूबेदार शिव प्रसाद पाठक के दामाद ने दी तो वे अपने छोटे बेटे इशांक के साथ दिल्ली पहुंचे और बेटे की हत्या किए जाने की तहरीर एसएचओ बेगमपुर दिल्ली को दिया, लेकिन पुलिस ने केस नहीं दर्ज किया था। इसके बाद उन्हें शव का पोस्टमॉर्टम कराने के बाद सौंप दिया गया था। वे शव लेकर तीन अगस्त को गांव चले आए और डीप फ्रीजर में रखकर दोबारा पोस्टमॉर्टम व केस दर्ज कराने की मांग करने लगे।
पुलिस व प्रशासन से निराश होने के बाद उन्होंने दीवानी न्यायालय में शरण ली थी। उन्होंने मृतक की पत्नी व पार्टनर पर हत्या का मुकदमा दर्ज कराने के लिए सीजेएम कोर्ट में अर्जी दी थी। पिछले बुधवार को सीजेएम किरण गौड़ ने उनकी अर्जी खारिज कर दी थी। बृहस्पतिवार को भाजपा विधायक सूर्यभान सिंह ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर केस दर्ज करने और दोबारा पोस्टमॉर्टम कराए जाने की मांग की थी। शुक्रवार को विधायक सूर्यभान सिंह रिटायर्ड सूबेदार शिव प्रसाद पाठक के घर पहुंचे और पूरी जानकारी ली। विधायक ने शिव प्रसाद पाठक को जानकारी देते हुए कहा कि उन्होंने डीएम से वार्ता की है। डीएम ने उन्हें बताया है कि पूरे प्रकरण की जानकारी कमिश्नर को दे दी गई है। विधायक ने कहा कि जल्द ही शव का पोस्टमॉर्टम होगा और केस भी दर्ज होगा। विधायक के साथ मंडल अध्यक्ष धनपतगंज संदीप तिवारी, भाजपा नेत्री भावना सिंह भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें