सुल्तानपुर। अखंडनगर क्षेत्र के खुशामदपुर गांव निवासी हीरालाल मौर्य (68) बृहस्पतिवार को साइकिल से बाजार गए थे। दोपहर बाद वे घर लौट रहे थे। रास्ते में तेज रफ्तार बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी थी। दुर्घटना में घायल हीरालाल को परिवारीजन लेकर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और प्राथमिक उपचार कराकर घर लेकर चले गए। देर रात उनकी मौत हो गई। शुक्रवार को पुलिस ने मृतक के बेटे विनोद की तहरीर पर केस दर्ज कर शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।