फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ लाख के गबन का आरोपी रिटायर बैंक मैनेजर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कादीपुर (सुल्तानपुर)। सहकारी बैंक की तवक्कलपुर नगरा शाखा के सेवानिवृत्त मैनेजर को पुलिस ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। उन पर नौकरी के दौरान आठ लाख रुपये गबन करने का आरोप था। बैंक के डीजीएम की तहरीर पर पुलिस आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की विवेचना कर रही थी।
विज्ञापन

जयसिंहपुर क्षेत्र के सोनबरसा गांव निवासी अशोक कुमार पांडेय वर्ष 2017 में सहकारी बैंक की तवक्कलपुर नगरा शाखा के प्रबंधक थे। आरोप है कि इस दौरान उन्होंने आठ लाख रुपये गबन कर लिया था। गबन के दौरान ही उनका स्थानांतरण तवक्कलपुर नगरा शाखा से कादीपुर शाखा में कर दिया गया था।
वर्ष 2018 में अशोक पांडेय सेवानिवृत्त हो गए थे। पहले बैंक ने अशोक पांडेय की जांच की थी। जांच पूरी होने के बाद सहकारी बैंक के डीजीएम मनोज कुमार पांडेय की तहरीर पर कादीपुर कोतवाली पुलिस ने उनके खिलाफ केस दर्ज किया था।
विज्ञापन

कादीपुर कोतवाल शिव बालक ने बताया कि मामले की विवेचना उपनिरीक्षक शशिकांत पाल कर रहे थे। विवेचना में दोषी पाए जाने पर बृहस्पतिवार को अशोक पांडेय को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें