फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर उतरे आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता

विज्ञापन
प्रदर्शन करते आम आदमी पार्टी के सदस्य। - फोटो : SULTANPUR
विज्ञापन
सुल्तानपुर। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर अराजकतत्वों की ओर से किए गए हमले के विरोध में बृहस्पतिवार को आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता सड़क पर उतर पड़े।
विज्ञापन

आप की छात्र विंग (सीवाईएसएस) के प्रदेश अध्यक्ष वंशराज दुबे के नेतृत्व में पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता शहर के नगर पालिका गेट पर एकत्र हुए। यहां से जुलूस निकालकर प्रदर्शन करते हुए बस स्टेशन, दीवानी चौराहा होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। कलेक्ट्रेट गेट पर आप के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी की। पार्टी के महासचिव रामबिलास तिवारी ने कहा कि हमले में शामिल अराजकतत्वों तेजस्वी, सूर्या समेत अन्य की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष शोहरत अली, महमूद खान, अनुज दुबे, बृृजेश सिंह, रामनायक तिवारी, दिलीप समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें