फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसियों ने तांगे पर बाइक-गैस सिलेंडर लादकर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
23. कादीपुर में प्रदर्शन करते कांग्रेसी। - फोटो : SULTANPUR
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जयसिंहपुर क्षेत्र में मंगलवार को भाजपा गद्दी छोड़ो नारे के साथ कांग्रेसियों ने जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा की अगुवाई में बगिया चौराहा से तांगे पर बाइक और गैस सिलेंडर लादकर कर मंहगाई, बेरोजगारी, लचर कानून व्यवस्था व किसान विरोधी बिल के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान हो रही बारिश में भी कार्यकर्ताओं में उत्साह रहा। कांग्रेसियों ने किसान विरोधी बिल वापस लो, महंगाई कम करो, बेरोजगारों को रोजगार दो, नहीं तो गद्दी छोड़ो दो, सरकार विरोधी नारे लगाए।
जिलाध्यक्ष ने कहा उनके नेता राहुल गांधी ने सरकार के किसान विरोधी काले कानून के विरोध में सड़क से सदन तक ट्रैक्टर और साइकिल से यात्रा कर यह जता दिया है कि कांग्रेस ही जनता की सच्ची हितैषी है।
विज्ञापन

प्रदर्शन में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ओपी चौधरी, लक्ष्मीकांत मिश्र, हर्ष नारायण मिश्र, योगेश पांडेय, कमलनयन वर्मा, जफीर अहमद, जैबुल निशा, जेपी पाठक, सफर पांडेय, इसरार खान, फिरतू राम समेत कई लोग शामिल रहे।
इसौली क्षेत्र के कुड़वार बाजार में जिला महासचिव व विधानसभा प्रभारी ओमप्रकाश त्रिपाठी की अगुवाई में प्रदर्शन किया गया। कादीपुर तहसील मुख्यालय पर कांग्रेसियों ने जुलूस निकाल सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में किसान मोर्चा मध्य जोन के प्रदेश अध्यक्ष जगदीश सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष ध्रुव श्याम सिंह समेत कई कांग्रेसी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें