फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली तक मिलेगी निर्बाध बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। शहरी व ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ताओं को धनतेरस से लेकर दिवाली तक बिना कटौती के 24 घंटे बिजली आपूर्ति मिलेगी। शासन के निर्देश पर विद्युत वितरण मंडल सक्रिय हो गया है। वितरण मंडल ने सभी अभियंताओं को व्यवस्था दुरुस्तर रखने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

शासन ने इस बार धनतेरस से लेकर दीपावली तक उपभोक्ताओं को बिना कटौती के 24 घंटे बिजली आपूर्ति का निर्देश दिया है। इसके तहत शहरी के साथ ग्रामीण क्षेत्रों को 24 घंटे बिजली दी जाएगी। इस संबंध में पावर कॉर्पोरेशन से आदेश मिलते ही विद्युत वितरण मंडल सक्रिय हो गया है। अधीक्षण अभियंता धीरज सिन्हा ने पांचों खंडों के अधिशाषी अभियंताओं को अपने क्षेत्रों में बिना कटौती के धनतेरस से लेकर दिवाली की रात तक बिजली आपूर्ति जारी रखने का निर्देश दिया है। एसई ने क्षेत्र के सहायक व अवर अभियंताओं को अपने केंद्रों पर मौजूद रहकर व्यवस्था पर नजर रखने का निर्देश दिया है। फॉल्ट की दशा में वैकल्पिक तरीके से आपूर्ति जारी रखने की हिदायत दी है। कहा कि इसमें लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सरकार के निर्देश को देखते हुए सभी की छुट्टियां निरस्त कर दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें