फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यशभद्र सिंह मोनू होंगे इसौली से बसपा प्रत्याशी

विज्ञापन
यशभद्र सिंह मोनू। - फोटो : SULTANPUR
विज्ञापन
सुल्तानपुर। लंबे समय से चल रही जद्दोजहद के बाद बहुजन समाज पार्टी ने इसौली विधानसभा क्षेत्र से अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है। धनपतगंज ब्लॉक प्रमुख यशभद्र सिंह मोनू बसपा के प्रत्याशी बनाए गए हैं। जिलाध्यक्ष ने शुक्रवार को उनके नाम का पत्र जारी कर दिया है।
विज्ञापन

पूर्व विधायक इंद्रभद्र सिंह के पुत्र एवं पूर्व विधायक चंद्रभद्र सिंह सोनू के अनुज यशभद्र सिंह पहली बार 2005 में धनपतगंज के ब्लॉक प्रमुख निर्वाचित हुए थे। वर्तमान में वे इसी ब्लॉक के प्रमुख हैं। 2015 से 2020 तक वे जिला पंचायत सदस्य रहे। 2012 में उन्होंने इसौली विधानसभा क्षेत्र से पीस पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ा था। चुनाव में उन्हें शिकस्त मिली लेकिन वे दूसरे नंबर पर रहे। 2017 का विधानसभा चुनाव उन्होंने इसौली से राष्ट्रीय लोकदल के टिकट पर लड़ा। चुनाव में करीब 43,000 वोट मिलने के बाद भी वे तीसरे नंबर पर चले गए। बसपा के जिलाध्यक्ष दीपक भारती ने शुक्रवार को उनकी उम्मीदवारी का पत्र जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें