फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीडीओ पहुंचे पीएचसी तो बंद मिला ताला

विज्ञापन
विज्ञापन
लंभुआ (सुल्तानपुर)। विकास खंड के हरिहरपुर गांव में आयोजित चौपाल से लौटते हुए मुख्य विकास अधिकारी अतुल वत्स सोमवार को अचानक शिवगढ़ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का जायजा लेेने पहुंचे तो दोपहर बाद तीन बजे ही वहां ताला बंद मिला। कोई कर्मचारी भी मौजूद नहीं था। इस पर सीडीओ का पारा चढ़ गया। उन्होंने संबंधित से जवाब मांगा है।
विज्ञापन

हरिहरपुर गांव में आयोजित चौपाल में सीडीओ ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुनीं और विकास कार्यों के बारे में जानकारी ली। चौपाल में प्रधानमंत्री आवास के 74 लाभार्थियों की सूची पढ़कर सुनवाई गई। सूची में तीन लाभार्थी अपात्र पाए गए।
इस पर सीडीओ ने सही सूची बनाने का निर्देश दिया। चौपाल में हिस्सा लेने जाते समय वे अचानक लंभुआ ब्लॉक कार्यालय पर पहुंच गए। कार्यालय में पटलों पर लोगों की भीड़ लगी रही। सीडीओ के पहुंचते ही भीड़ लापता हो गई। इस बीच उन्होंने बहमरपुर ग्राम प्रधान को रोककर ब्लॉक आने की वजह पूछी। उन्होंने कर्मचारियों व अधिकारियों को भीड़ नहीं लगाने व लोगों का कार्य तुरंत निपटाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें