फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 केंद्रों पर 24 अगस्त को होगी पीईटी की परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से प्रारंभिक अर्हता परीक्षा 2021 (पीईटी) की लिखित परीक्षा का आयोजन 20 केंद्रों पर किया जाएगा। 24 अगस्त को होने वाली पीईटी परीक्षा में 17,046 अभ्यर्थी प्रतिभाग करेंगे। परीक्षा के लिए माध्यमिक शिक्षा विभाग व जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।
विज्ञापन

यह लिखित परीक्षा पहले 20 अगस्त को होनी थी लेकिन आयोग की ओर से इसे टाल दिया गया था। अब यह परीक्षा 24 अगस्त को जिले के 20 केंद्रों पर होगी। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली में सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली में तीन से शाम पांच बजे तक परीक्षा का आयोजन होगा।
परीक्षा के सफल आयोजन के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टैटिक मजिस्ट्रेट, पर्यवेक्षक, केंद्राध्यक्ष आदि को नामित करने की प्रक्रिया चल रही है। सभी अधिकारियों व कर्मियों का प्रशिक्षण भी कराया जाएगा, जिसे 20 अगस्त के पूर्व तक पूर्ण कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक वीपी सिंह ने बताया कि टीजीटी व पीजीटी परीक्षा के बाद प्रारंभिक अर्हता परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। 24 अगस्त को होने वाली इस परीक्षा में 17,046 परीक्षार्थी प्रतिभाग करेंगे। केंद्रों पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं।
परीक्षा केंद्रों की सूची
प्रारंभिक अर्हता परीक्षा राजकीय इंटर कॉलेज सुल्तानपुर, इंटरमीडिएट कॉलेज नटौली, जंजीरा दास शंभूनाथ इंटर कॉलेज नरहरपुर, जनता इंटर कॉलेज कूरेभार, केशकुमारी राजकीय बालिका इंटर कॉलेज सुल्तानपुर, महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज उतुरी, एमजीएस इंटर कॉलेज सुल्तानपुर, नेशनल इंटर कॉलेज कादीपुर, पब्लिक इंटर कॉलेज चौकिया, जीजीआईसी भदैंया, जीआईसी महराजगंज, रामकली बालिका इंटर कॉलेज सुल्तानपुर, रामरती इंटर कॉलेज द्वारिकागंज, रानी महेंद्र कुमारी देवी एसबी इंटर कॉलेज दियरा, सलीम हायर सेकेंडरी स्कूल खैराबाद, संजय गांधी पीजी कॉलेज चौकिया, सर्वोदय इंटर कॉलेज लंभुआ, श्रीमती मर्यादी देवी इंटर कॉलेज बरौंसा, श्री चंद्र राष्ट्रीय इंटर कॉलेज गोसाईगंज व श्री हनुमत इंटर कॉलेज धम्मौर में होगी।
आयोग की वेबसाइट से डाउनलोड करें प्रवेश पत्र
पीईटी परीक्षा के लिए आयोग की वेबसाइट पर प्रवेश पत्र अपलोड किए गए हैं। परीक्षार्थी अपने प्रवेश पत्रों को वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक वीपी सिंह ने परीक्षार्थियों से आयोग की वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें