फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी पेंशन की मांग को लेकर भरी हुंकार

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। पुरानी पेंशन बहाली समेत अन्य मांगों को लेकर मंगलवार को जिला महिला अस्पताल के सभागार में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की एक बैठक हुई। बैठक में पदाधिकारियों ने कहा कि उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं तो 24 दिसंबर को लखनऊ में विधानभवन का घेराव किया जाएगा।
विज्ञापन

परिषद के प्रांतीय उपाध्यक्ष शेष नारायण मिश्र और मंडलीय अध्यक्ष ओम प्रकाश गोंड ने बताया कि संयुक्त परिषद के प्रदेश अध्यक्ष जेएन तिवारी के नेतृत्व में अब तक कर्मचारियों की मांगों के संबंध में कार्य किया गया है। कर्मचारियों की कई महत्वपूर्ण मांगों पर निर्णय भी हुआ है। मुख्य सचिव की अध्यक्षता में वेतन विसंगतियों पर निर्णय कराने के लिए मुख्य सचिव समिति का गठन भी हुआ है। यदि उनकी मांगें जल्द पूरी नहीं हुई तो 24 दिसंबर को लखनऊ में विधानभवन का घेराव किया जाएगा। बैठक में जिलाध्यक्ष विनोद यादव, उपाध्यक्ष राम रतन, कुसुम यादव, ध्रुवदेव मिश्र, राजीव त्रिपाठी, पूनम सिंह, अनुराग द्विवेदी, सुरेश नारायण तिवारी, विजय चौधरी, प्रेम नारायण मिश्र, नीलम गुप्ता, कंचन वर्मा समेत कई लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें