फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यालय का ताला तोड़ एक लाख की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
करौंदीकलां (सुल्तानपुर)। लघु माध्यमिक विद्यालय शहाबुद्दीनपुर में मंगलवार की रात चोरों ने पांच कमरों का ताला तोड़कर करीब एक लाख रुपये कीमत के बच्चों के खेल के सामान, पंखा और मिड-डे मील का पूरा सामान उठा ले गए। बुधवार को जानकारी के बाद पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर केस दर्ज किया।
विज्ञापन

मंगलवार की रात चोरों ने करौंदीकलां थाना क्षेत्र के लघु माध्यमिक विद्यालय शहाबुद्दीनपुर के पांच कमरों का ताला तोड़ डाला। चोर अलग-अलग कमरों में लगे पंखे, बर्तन, बच्चों के खेलने के लिए रखे सामान, मिड-डे मील का राशन व गैस चूल्हा उठा ले गए।
बुधवार की सुबह विद्यालय के सहायक अध्यापक राजनाथ पाल पहुंचे तो उन्हें चोरी की जानकारी हुई। विद्यालय के प्रधानाध्यापक राम विनय सिंह ने घटना की तहरीर थाने में दी है। एसओ अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की तफ्तीश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें