फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना कंप्यूटर सर्टिफिकेट बन सकेंगे अकाउंटेंट कम डीईओ

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। बिना कंप्यूटर व टैली के ज्ञान वाले युवकों से पंचायतराज विभाग अकाउंटेंट कम डाटा एंट्री ऑपरेटर का कार्य लेगा। शासन ने पंचायतराज विभाग में बिना कंप्यूटर नॉलेज वालों की अजीबोगरीब भर्ती प्रक्रिया मानदेय पर शुरू करवा दी है। इस भर्ती पर अब सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन

शासन ने हाल ही में प्रत्येक ग्राम पंचायत में ग्राम पंचायत सचिवालयों की स्थापना का आदेश जारी किया है। ग्राम पंचायत सचिवालयों में कार्य संचालन के लिए शासन ने पंचायतराज विभाग में पंचायत सहायक/अकाउंटेंट कम डाटा एंट्री ऑपरेटरों की भर्ती प्रक्रिया शुरू करा दी है।
जारी आदेश के मुताबिक जिले की 979 ग्राम पंचायतों में पंचायत सहायक/अकाउंटेंट कम डाटा एंट्री ऑपरेटर मानदेय पर रखे जाने हैं। शासन ने कंप्यूटर व टैली के ज्ञान वाले इस पद के लिए सिर्फ सामान्य इंटरमीडिएट की योग्यता निर्धारित की है।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर पंचायतराज विभाग की ओर से निकाली गई भर्ती पर सवाल उठने शुरू हो गए हैं। सवाल उठ रहे हैं कि अभ्यर्थी बिना जानकारी आखिर कैसे अकाउंट व डाटा एंट्री का कार्य कर सकेंगे।
सीएचसी संचालकों ने शुरू किया विरोध
शासन की ओर से पंचायत सहायक/अकाउंटेंट कम डाटा एंट्री ऑपरेटर के पद पर भर्ती निकाले जाने के बाद सीएससी व वीएलई ने विरोध शुरू कर दिया है। जिले के सीएससी (कॉमन सर्विस सेंटर) वीएलई (कॉमन सर्विस सेंटर संचालक) ने भर्ती की योग्यता पर सवाल उठाया है।
इसके साथ ही पंचायत सचिवालयों में भर्ती किए जाने वाले पंचायत सहायक/अकाउंटेंट कम डाटा एंट्री ऑपरेटर का कार्य सीएससी संचालकों को दिए जाने की मांग उठाई है। इस संबंध में सीएचसी संचालकों ने सीएम को संबोधित ज्ञापन भी प्रशासन को दिया है।
शासन की ओर से पंचायत सहायक/अकाउंटेंट कम डाटा एंट्री ऑपरेटर की योग्यता निर्धारित की गई है। शासन के आदेश पर ही भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है। कार्य में दिक्कत नहीं आएगी।
विज्ञापन

- आरके भारती, जिला पंचायतराज अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें