फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामूली विवाद में दो पक्षों में मारपीट, नौ लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
भदैंया (सुल्तानपुर)। दूबेपुर गांव में बृहस्पतिवार की शाम मामूली विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। मारपीट में महिला समेत नौ लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

दूबेपुर गांव निवासी मिथुन का एक पशु बृहस्पतिवार की सुबह घूमता हुआ पड़ोस में रहने वाले नोखेराम के दरवाजे तक पहुंच गया। नोखेराम के परिवार के लोगों ने डंडे से मारकर उसे भगा दिया था। बृहस्पतिवार की देर शाम सात बजे मिथुन की पत्नी अपने मायके से राखी का त्यौहार मनाकर वापस आई तो विवाद की जानकारी हुई।
इसे लेकर वह नोखेराम के दरवाजे पर गई और विवाद की बात पूछने लगी। इसी को लेकर नोखेराम और मिथुन के परिवार में विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों में मारपीट हो गई।
विज्ञापन

मारपीट में एक पक्ष से मिथुन की पत्नी किरन, मोहिनी, नाजनीन तथा मंजू और पप्पू तथा छोटे बच्चे बादल को चोटें आई हैं। दूसरे पक्ष से सुनील, सोनू, अनिल आदि घायल हो गए। दोनों पक्ष के सभी नौ घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें