बदमाशों के पास से पुलिस ने दो तमंचा व कारतूस बरामद किया। दोनों बदमाशों को हिरासत में लेकर पुलिस कोतवाली पहुंची और पूछताछ शुरू की। पूछताछ के दौरान दोनों बदमाशों की पहचान मधुर सिंह उर्फ कृष्ण मोहन सिंह निवासी कटसारी कोतवाली कादीपुर और संतोष उर्फ भगत निवासी डिहुआ थाना करौंदीकलां जिला सुल्तानपुर के रूप में की गई।
दोनों बदमाशों ने बताया कि उनके गिरोह ने कादीपुर में नौ लाख रुपये की लूट के साथ ही जिले में सात अन्य लूट की घटनाओं को अंजाम दिया है। दोनों के पास से पुलिस ने दो लाख 78 हजार रुपये बरामद किया। इन रुपयों में से कादीपुर के आईडेंटिफाई सिक्योरिटी प्लस से लूटे गए नौ लाख रुपयों में से दो लाख एक हजार रुपये भी शामिल हैं।