फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सवारियों से भरे टेंपो से टकराई कार, 10 घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। लोहरामऊ बाजार के पास शुक्रवार की रात सवारियों से भरे टेंपो और कार के बीच भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में 10 लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां एक युवक की हालत नाजुक होने पर उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

यह हादसा कोतवाली देहात क्षेत्र लोहरामऊ बाजार में शुक्रवार की रात करीब 10 बजे हुआ। दुर्घटना में टेंपो पर सवार आठ लोग और कार में सवार दो लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना के बाद पहुंची एंबुलेंस की मदद से सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जिला अस्पताल में भर्ती कराए गए दुर्घटना में घायल संजय (38) को चिकित्सकों ने ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। एंबुलेंस पर तैनात इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन मुकेश ने तत्काल संजय को एंबुलेंस में शिफ्ट कर ट्रॉमा सेंटर लखनऊ पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें