फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राइवेट क्लीनिक में प्रसव के दौरान महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अखंडनगर (सुल्तानपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के भेलारा बाजार में अवैध रूप से संचालित एक प्राइवेट क्लीनिक में भर्ती गर्भवती महिला की मंगलवार की रात प्रसव के दौरान मौत हो गई, जबकि नवजात बच्ची स्वस्थ है। महिला की मौत से नाराज परिवारीजनों ने क्लीनिक पर जमकर हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हो सका।
विज्ञापन

अखंडनगर थाना क्षेत्र के भेलारा गांव निवासी अरुण कुमार की पत्नी ममता देवी (27) गर्भवती थी। मंगलवार की रात प्रसव पीड़ा शुरू होने पर परिवारीजन उसे लेकर भेलारा बाजार में स्थित एक प्राइवेट क्लीनिक पर पहुंचे। क्लीनिक संचालक ने ममता का प्रसव कराया। प्रसव के दौरान देररात ममता की मौत हो गई। हालांकि बच्ची सुरक्षित बच गई। ममता की मौत की जानकारी होने के बाद परिवारीजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। मामला बढ़ता देख लोगों ने इसकी सूचना अखंडनगर थाने की पुलिस को दी। बुधवार को दोनों पक्षों में समझौता होने के बाद मृतका के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
इधर, महिला की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। अखंडनगर थानाध्यक्ष कृष्ण मोहन ने बताया कि मृतका के परिवारीजनों की ओर से कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। सीएचसी, अखंडनगर के प्रभारी अधीक्षक डॉ. रमेश यादव ने बताया कि भेलारा बाजार में चल रहे प्राइवेट क्लीनिक संचालक को पूर्व में ही क्लीनिक बंद करने के लिए नोटिस दी गई थी। नोटिस मिलने के बाद संचालक ने लिखित रूप में अवगत कराया था कि उसने क्लीनिक बंद कर दिया है। ऐसे में क्लीनिक का संचालन गलत है। प्रकरण की जांच कराई जाएगी। जांच के बाद सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें