फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओपीडी में मरीज परेशान, डॉक्टर फरमा रहीं आराम

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिला महिला अस्पताल में करोड़ों की लागत से बना अत्याधुनिक अस्पताल चिकित्सकों की उपेक्षा का शिकार हो रहा है। शहर से लेकर दूरदराज से महिला चिकित्सकों को दिखाने पहुंचे सैकड़ों लोग सोमवार को निराश होकर लौट गए। सोमवार को मात्र एक चिकित्सक ही मरीजों को देखने के लिए ओपीडी में उपस्थित थीं। एक चिकित्सक लापता व एक अन्य चिकित्सक आराम कक्ष में बैठी मिलीं।
विज्ञापन

जिला महिला अस्पताल में सोमवार दोपहर करीब एक बजे ओपीडी में मरीजों को देखने के लिए डॉ. तरन्नुम अख्तर ही उपस्थित थीं। डॉ. मानसी तोमर ओपीडी से नदारद थीं। डॉ. रीता सिंह ओपीडी के बजाय दूसरे कक्ष में बैठी मिलीं। ओपीडी के बाहर महिलाओं की भीड़ दूर तक लगी दिखी। कतार में लगी कई महिलाओं ने बताया कि अक्सर चिकित्सक अपने ओपीडी से लापता रहती हैं। कई बार इसकी शिकायत की गई, लेकिन आज तक कुछ नहीं हुआ।
बुखार पीड़ितों से जिला अस्पताल का चिल्ड्रेन वार्ड फुल
सुल्तानपुर। जिला अस्पताल का चिल्ड्रेन वार्ड मासूम बच्चों से पटा पड़ा था। वार्ड में डेढ माह का संस्कृत यादव पुत्र राहुल निवासी सैफुल्लागंज, ढाई माह का अंश पुत्र राज नारायण निवासी उघड़पुर, दो माह की प्रियांशी पुत्री अशोक निवासी हंसा का पुरवा मुसाफिरखाना, शशि (6) पुत्री पाम सजीवन निवासी अगई का पुरवा और आठ माह की अनुराधा निवासी तियरी को तेज बुखार और सांस लेने में तकलीफ होने पर भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें