फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निशानेबाजी में गोल्ड मेडल पाने वाले खिलाड़ियों को डीएम ने किया सम्मानित

विज्ञापन
राष्ट्रीय निशानेबाजी प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतकर आई हर्षिता को प्रमाण पत्र देते डीएम। - फोटो : SULTANPUR
विज्ञापन
सुल्तानपुर। दिल्ली में गत दिनों हुई राष्ट्रीय निशानेबाजी प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल पाने वाली खिलाड़ी हर्षिता व उनके भाई हर्षित को जिलाधिकारी ने मंगलवार को सम्मानित किया।
विज्ञापन

मोतिगरपुर के श्याम कुमारी बालिका इंटरमीडिएट कॉलेज पेमापुर की कक्षा 10 की छात्रा हर्षिता और कक्षा 10 के ही छात्र हर्षित साहू को पिछले दिनों नई दिल्ली व नोएडा में आयोजित राष्ट्रीय निशानेबाजी प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल मिला था। जिले पर आने पर हर्षिता व उनके भाई हर्षित को मंगलवार को डीएम रवीश गुप्ता ने सम्मानित किया। डीएम ने कहा कि प्रतियोगिता में मिली सफलता यह सिद्ध करती है कि दोनों खिलाड़ी भविष्य में अपने कॉलेज और जिले का नाम रोशन करेंगे। इसके बाद हर्षिता व उनके भाई हर्षित को जिला क्रीड़ा अधिकारी शीला भट्टाचार्य ने भी सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें