फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: हिस्ट्रीशीटर ने युवती का गला रेतकर नहर में फेंका, मुठभेड़ में घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर/धनपतगंज। एकतरफा इश्क में हिस्ट्रीशीटर बदमाश ने चाकू से युवती का गला रेतकर उसे नहर में फेंक दिया। युवती ने तैरकर किसी तरह जान बचाई और शोर मचाती पास के गांव पहुंची तो उसकी हालत देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने सूचना पाते ही बदमाश को घेर लिया तो वह अपने भाई के साथ मिलकर फायरिंग करने लगा। जवाबी फायरिंग में दोनों भाई पुलिस की गोली से जख्मी हो गए। युवती फिलहाल मेडिकल कॉलेज में भर्ती है।
विज्ञापन

बल्दीराय थाने का हिस्ट्रीशीटर बदमाश गौसुज्जमा खां पुत्र समसुज्जमा इसी थाने के कनेहटी गांव का रहने वाला है। इन दिनों वह मुंबई में रह रहा था और हत्या के केस में ट्रायल के लिए सुल्तानपुर आया हुआ था। वह बल्दीराय थाने के एक गांव में रहने वाली दूसरे समुदाय की एक 18-19 वर्ष की युवती से परिचित था और उससे एकतरफा प्रेम करता था। पुलिस के अनुसार युवती दिल्ली में एक निजी कंपनी में काम करती है, उसे गौसुज्जमा ने फोन करके बुलाया तो वह सोमवार को 11 बजे ट्रेन से सुल्तानपुर पहुंची। दिन भर दोनों घूमते रहे और इस दौरान युवती ने उसे बताया कि उसकी शादी कहीं और तय हो रही है। ऐसे में हिस्ट्रीशीटर उसे रात में धनपतगंज थाना क्षेत्र के गांव पाठक का पुरवा के निकट हरौरा नहर के पास ले गया। जहां उसका गला रेतकर नहर में फेंक दिया।
युवती किसी तरह तैरकर बाहर निकली और चीखती हुई जब पाठक का पुरवा पहुंची तो ग्रामीण उसे देखकर दंग रह गए। फौरन पुलिस को सूचना दी गई, युवती के भाई की तहरीर पर धनपतगंज पुलिस ने केस दर्ज किया और बल्दीराय, धनपतगंज और स्वाट की टीमें गौसुज्ज्मा की तलाश में जुट गईं। उधर, घायल युवती को सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां से उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

इस बीच पुलिस टीम को पता चला कि गौसुज्ज्मा बल्दीराय थाने के गोविंदपुर गांव के निकट एक नहर के पास है। पुलिस टीम ने उसे वहां घेर लिया तो उसने और उसके भाई अफरोज ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में पुलिस टीम ने फायरिंग की तो दोनों भाइयों के पैर में गोली लगी। उन्हें जख्मी हालत में पुलिस सीएचसी बल्दीराय ले गई।

ननिहाल में हुआ था हिस्ट्रीशीटर से परिचय
सुल्तानपुर। जिस युवती का बदमाशों ने गला रेता था उसका परिचय उसके ननिहाल में गौसुज्जमा से हुआ था। गौसुज्ज्मा का वहां आना-जाना था। इसके बाद यह परिचय प्रगाढ़ मित्रता में बदल गया।


अयोध्या-सुल्तानपुर में दर्ज हैं कई केस
सुल्तानपुर। बल्दीराय थाने के हिस्ट्रीशीटर गौस जमा खां के नाम बल्दीराय थाने में हत्या और आर्म्स एक्ट का केस दर्ज है। जबकि अयोध्या जिले के इनायतनगर और बीकापुर थाने में लूट का केस भी दर्ज है। इनायतनगर पुलिस उसके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में भी कार्रवाई कर चुकी है। इसी तरह उसके बड़े भाई अफरोज पर भी थाना बल्दीराय में हत्या समेत कई मुकदमे दर्ज हैं। बल्दीराय पुलिस उसके खिलाफ गुंडा एक्ट की भी कार्रवाई कर चुकी है। इसके अलावा दोनों भाइयों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का भी केस चल रहा है।


सात दिन पहले ही हत्या के आरोप से बरी हुए थे दोनों भाई
सुल्तानपुर। दो अप्रैल 2008 में धनपतगंज थाने के देहली बाजार निवासी राजकुमार की गौसुज्जमा के गांव कनेहटी में हत्या हो गई थी। इस हत्या में गौसुज्जमा, उसका बड़ा भाई अफरोज, इसी गांव के गुड्डू, असगर अली और बहेड़ी गांव के कलाम को आरोपी बनाया गया था। एक सप्ताह पहले 11 सितंबर को एडीजे कोर्ट से इन पांचों आरोपियों को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें