फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में हाई अलर्ट, चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। लखनऊ में आतंकवादियों की गिरफ्तारी के बाद जारी हुए हाई अलर्ट को लेकर बुधवार को जिले में पुलिस चप्पे-चप्पे पर तैनात दिखी। शहर के होटलों और हाईवे से गुजरने वाले सभी वाहनों की सघन जांच की गई। हालांकि चेकिंग अभियान में कोई संदिग्ध नहीं मिला।
विज्ञापन

लखनऊ से गिरफ्तार आतंकी मिनहाज और मसीरुद्दीन से हुई पूछताछ के बाद पूरे प्रदेश में अलर्ट घोषित किया गया है। बुधवार को पुलिस अधीक्षक डॉ. विपिन कुमार मिश्र के आदेश पर जिले की पुलिस ने शहर के तमाम होटलों में सघन जांच की। होटलों में रुकने वाले लोगों की आईडी चेक की गई। पुलिस कर्मियों ने उनसे होटल में ठहरने के बारे में पूछताछ की।
इसके साथ ही लखनऊ-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित बंधुआकलां, पयागीपुर, कोतवाली देहात, लंभुआ व चांदा क्षेत्र में हाईवे पर वाहनों की सघन जांच की गई।
अयोध्या-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित कूरेभार, कोतवाली नगर, प्रतापगंज बाजार में बैरीकेडिंग कर वाहनों की जांच की गई। दूसरी तरफ बल्दीराय, कुड़वार, गोसाईगंज, मोतिगरपुर, जयसिंहपुर और जिले की सीमा पर अखंडनगर, करौंदीकलां और दोस्तपुर में भी पुलिस कर्मियों ने सघन जांच की।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि जिले में हाई अलर्ट घोषित किया गया है। सभी पुलिस कर्मियों को संदिग्ध लोगों की जांच का आदेश दिया गया है। हालांकि बुधवार को हुई जांच में कोई संदिग्ध नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें