फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैंगेस्टर का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। गैंगेस्टर एक्ट के मामले में फरार चल रहे एआईएमआईएम नेता को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को गैंगेस्टर एक्ट की विशेष कोर्ट में पेश किया।
विज्ञापन

स्पेशल जज गैंगेस्टर एक्ट/एडीजे अभय श्रीवास्तव ने आरोपी को 60 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजने का आदेश दिया है। मामले में नामजद गैंग लीडर समेत चार आरोपी फरार चल रहे हैं। मामला कुड़वार थाने के रायापुर मजरे सरैया पूरे विशेन गांव से जुड़ा है।
गांव निवासी मो. दाउद खां ने इसौली विधानसभा क्षेत्र से एआईएमआईएम के टिकट पर विधानसभा का चुनाव लड़ा था। 12 जुलाई को कुड़वार एसओ श्रीराम ने कुड़वार थाने में एआईएमआईएम नेता मो. दाउद खां, मो. आरिफ, सुलतान हुसैन, मो. अहमद खां उर्फ मुन्ने व मो. गिजाल के खिलाफ गैंगेस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन

बुधवार को पुलिस ने गैंगेस्टर एक्ट में आरोपी एआईएमआईएम नेता मो. दाउद खां को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। दोपहर के समय पुलिस ने आरोपी को स्पेशल जज गैंगेस्टर एक्ट/एडीजे अभय श्रीवास्तव की कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने आरोपी को 60 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजने का आदेश दिया है। मामले में नामजद गैंग लीडर मो. आरिफ समेत चार आरोपी फरार चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें