फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल में नहीं मानसिक रोग विशेषज्ञ की तैनाती

विज्ञापन
11. सुल्तानपुर जिला अस्पताल में बना ओपीडी कक्ष। - फोटो : SULTANPUR
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिला अस्पताल में कई वर्षों से मानसिक रोग विशेषज्ञ की तैनाती नहीं है। मानसिक रोग से परेशान लोगों को देखते हुए सीएमओ ने सीएचसी में तैनात एक चिकित्सक को तीन दिनों के लिए जिला अस्पताल से संबद्ध किया है। जिला अस्पताल में रोज करीब 40 लोग मानसिक परेशानी को लेकर पहुंचते हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में कई वर्ष पूर्व एक मानसिक रोग विशेषज्ञ की तैनाती थी। उनके स्थानांतरण के बाद से जिला अस्पताल में कोई मानसिक रोग विशेषज्ञ नहीं है। जिला अस्पताल में प्रतिदिन करीब 40 लोग मानसिक परेशानी को लेकर पहुंचते हैं। जिला अस्पताल में मानसिक रोग विशेषज्ञ नहीं होने से ऐसे मरीजों को फिजीशियन ही देखते हैं। मरीजों को कोई लाभ नहीं होता, तो उन्हें चिकित्सक लखनऊ रेफर कर देते हैं।
जिला अस्पताल प्रशासन ने मानसिक रोग विशेषज्ञ की तैनाती के लिए कई बार शासन को पत्र लिखा, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। सीएमएस डॉ. एससी कौशल की मांग पर सीएमओ डॉ. डीके त्रिपाठी ने सीएचसी पर तैनात रहे मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉ. राम अनुज वर्मा को तीन दिन के लिए जिला अस्पताल में संबद्ध किया है।
विज्ञापन

ओपीडी में आते करीब 40 मरीज
मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉ. राम अनुज वर्मा ने बताया कि सीएमओ के आदेश पर उन्हें जिला अस्पताल में सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को संबद्ध किया गया है। शेष दिन वे सीएचसी पर ड्यूटी करते हैं। बताया कि जिला अस्पताल की ओपीडी में मानसिक परेशानी को लेकर प्रतिदिन करीब 40 लोग पहुंचते हैं।
सीएमओ ने की व्यवस्था
जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. एससी कौशल ने बताया कि जिला अस्पताल में मानसिक रोग विशेषज्ञ का पद रिक्त चल रहा है। रोगियों को देखते हुए सीएमओ ने डॉ. राम अनुज वर्मा की तीन दिनों के लिए अस्पताल में तैनाती की है। मानसिक रोग विशेषज्ञ की तैनाती के लिए शासन को पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें