फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी के साथ तीन लोगों ने किया गैंगरेप

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। सूरापुर बाजार में दुकान पर सामान लेने गई एक किशोरी के साथ व्यवसायी ने अपने दो साथियों के साथ एक मार्केट में ले जाकर दुष्कर्म किया। पीड़िता ने व्यवसायी व दो अन्य आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी बुधवार की शाम सूरापुर में स्थित अभिषेक की दुकान पर सामान लेने गई थी। आरोप है कि दुकान पर बैठा अभिषेक किशोरी को बहला-फुसलाकर एक मार्केट में ले गया, जहां पर पहले से मौजूद शुभम अग्रहरि और दीपक अग्रहरि के साथ मिलकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता जब घर पहुंची तो उसकी हालत देख परिवारीजनों ने पूछताछ की। पीड़िता ने पूरी घटना परिवारीजनों को बताई। पुलिस ने पीड़िता के पिता की तहरीर पर आरोपी अभिषेक, शुभम व दीपक के खिलाफ दुराचार समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें