सुल्तानपुर। शहर में फोरलेन के चौड़ीकरण को लेकर पेड़ काटने व विद्युत लाइन शिफ्ट करने के लिए रविवार को सुबह सात से 11 बजे तक दरियापुर उपकेंद्र की बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।
जानकारी देते हुए एक्सईएन संजीव सिंह ने बताया कि कटौती से शास्त्रीनगर, पंजाबी कॉलोनी, बाधमंडी, डिहवा, खैराबाद समेत उपकेंद्र से जुड़े अन्य मोहल्लों की आपूर्ति बंद रहेगी। सुबह 11 बजे के बाद आपूर्ति बहाल होगी। (संवाद)