फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि विवाद में फायरिंग, बीडीसी पति समेत चार घायल

विज्ञापन
11. भदैंया के मांडव का पुरवा गांव में घटनास्थल की जांच करते सीओ। - फोटो : SULTANPUR
विज्ञापन
भदैंया (सुल्तानपुर)। भूमि विवाद में कुछ लोगों ने रविवार की सुबह बीडीसी सदस्य के घर पर हमला कर दिया। असलहों से लैस लोगों ने मारपीट के बाद फायरिंग कर दी। फायरिंग में बीडीसी के पति समेत चार लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने महिला समेत दो को ट्रॉमा सेंटर, लखनऊ रेफर कर दिया है। पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर तीन लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

यह घटना कोतवाली देहात क्षेत्र के कुछमुछ माड़व का पुरवा में हुई। गांव निवासी शमशुद्दीन और वाहिद अहमद के बीच रास्ते को लेकर भूमि विवाद चल रहा है। शमशुद्दीन उर्फ बाबू के घर के सामने से वाहिद रास्ता मांग रहा था। शमशुद्दीन घर के सामने की भूमि को अपनी बताते हुए रास्ता नहीं दे रहा था।
रविवार की सुबह करीब 10 बजे वाहिद अपने परिवारीजनों के साथ शमशुद्दीन के घर के सामने पहुंच गया और रास्ता मांगने लगा। इसे लेकर दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। वाहिद आदि ने शमशुद्दीन के घर के सामने रखा छप्पर गिरा दिया और शमशुद्दीन की पिटाई कर दी।
विज्ञापन

इस दौरान वाहिद पक्ष ने असलहे से फायरिंग कर दी। फायरिंग में बीडीसी के पति आबिद, शमशुद्दीन, नसरीन बानों और उजमा बानों घायल हो गई। घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने हालत नाजुक होने पर आबिद और नसरीन को ट्रॉमा सेंटर, लखनऊ रेफर कर दिया। सूचना पर सीओ लंभुआ सतीश चंद्र शुक्ल, एसओ गौरीशंकर पाल पुलिस टीम के साथ पहुंच गए। सीओ ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तहरीर पर फिरोज समेत पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर चार लोगों को हिरासत में लिया गया है।
एक दिन पहले भी हुआ था विवाद
भदैंया। फायरिंग की घटना से एक दिन पहले शनिवार को भी दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। वाहिद ने चार तारीख को थाने में तहरीर दी थी। वाहिद के मुताबिक परिवार के पुराने छप्पर पर शमशुद्दीन का परिवार छप्पर रखकर कब्जा करना चाहता है। इसके साथ आबादी से होकर जाने वाला पुराना रास्ता भी बंद करना चाह रहा है। विवादित भूमि पर दीवानी न्यायालय में मुकदमा व स्थगनादेश होने का भी हवाला दिया था। पुलिस ने रविवार को दोनों पक्षों को थाने बुलाया था लेकिन उससे पहले ही मारपीट व फायरिंग की घटना हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें