फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्गा पूजा मेले में सैनिक की सिपाही से हुई कहासुनी, मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
कुड़वार (सुल्तानपुर)। दुर्गा पूजा मेले में साथियों के साथ पहुंचे सैनिक की एक सिपाही से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर सैनिक ने साथियों संग सिपाही की पिटाई कर दी। इसके बाद मेले में भगदड़ मच गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष ने सिपाहियों की मदद से सैनिक समेत चार लोगों को पकड़ लिया। पुलिस ने सिपाही की तहरीर पर सैनिक समेत चार नामजद व अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

कुड़वार थाना क्षेत्र के पंडित का पुरवा सरकौड़ा निवासी शिवम सेना में जवान हैं। मंगलवार की रात छुट्टी पर आए शिवम अपने साथियों शुभम, कुलदीप, लवकुश तिवारी के साथ मेला देखने कुड़वार पहुंचे थे। अलीगंज मोड़-पंचरास्ता पर तैनात आरक्षी विजय कुमार यादव और अरविंद से किसी बात पर शिवम की कहासुनी हो गई। देखते ही देखते दोनों में विवाद बढ़ गया। शिवम ने साथियों के साथ सिपाही विजय और अरविंद की पिटाई शुरू कर दी। मारपीट से मेले में अफरा-तफरी मच गई।
थानाध्यक्ष रवि कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। एसओ ने मारपीट कर रहे सैनिक शिवम, शुभम, कुलदीप, लवकुश को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरक्षी विजय कुमार यादव की तहरीर पर शिवम, शुभम, कुलदीप, लवकुश व कई अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें