फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांग्लादेश में हिंदुओं पर हुए हमले को लेकर विहिप में गुस्सा

विज्ञापन
3. जिला प्रशासन को ज्लञापन देते विहिप व बजरंग दल काशी प्रांत के पदाधिकारी। - फोटो : SULTANPUR
विज्ञापन
सुल्तानपुर। बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे हमले को लेकर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल में गुस्सा है। बुधवार को विहिप ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंप मामले में दखल देने मांग की। उधर, अखंडनगर में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने बांग्लादेश की घटना पर रोष जताकर आतंकवाद व बांग्लादेश का पुतला फूंका।
विज्ञापन

विश्व हिंदू परिषद के विभाग संगठन मंत्री उमाकांत के नेतृत्व में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को दिया गया। ज्ञापन में कहा गया है कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमले बढ़ते जा रहे हैं। हिंदू धर्म स्थलों, पूजा पंडालों को निशाना बनाया जा रहा है। दुर्गापूजा के दौरान बांग्लादेश के 22 से अधिक जिलों में हिंसक घटनाएं हो चुकी हैं। ज्ञापन देने वालों में बजरंग दल के प्रांत सह संयोजक आनंद, रमेश, संदीप, संजय, अनुराग, राकेश, नीतीश, जय प्रकाश पाठक, नरेंद्र, प्रतीक आकाश, आशीष पांडेय आदि शामिल रहे।
उधर, अखंडनगर विकास खंड में विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने आतंकवाद मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए बांग्लादेश व आतंकवाद का प्रतीकात्मक पुतला फूंका। यह विरोध प्रदर्शन अखंडनगर के विहिप अध्यक्ष राम प्रसाद अग्रहरि व बजरंग दल की अगुवाई में किया गया।
विज्ञापन

प्रदर्शन में कृपाशंकर मिश्रा, राम मूर्ति विश्वकर्मा, कालीचरन, दिनेश शुक्ला, गौरव सिंह, आलोक अग्रहरि, पंकज अग्रहरि, सुरेश चंद्र प्रजापति, डॉ. एसपी गुप्ता, अशोक सिंह, बेचन अग्रहरि, शगुन, मंगला पांडेय, राजमणि दुबे आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें