फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों को नहीं मिल रहा उपज का सही मूल्य : राजा भइया

विज्ञापन
32. कूरेभार के कटका में मीडिया से मुखातिब रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भइया। - फोटो : SULTANPUR
विज्ञापन
कूरेभार (सुलतानपुर)। जनसत्ता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह ‘राजा भइया’ ने मंगलवार को जनसेवा संकल्प यात्रा का आगाज कर दिया। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार में किसान परेशान है। किसानों को उनकी उपज का सही मूल्य नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन

उनके काफिले का जगह-जगह जोरदार स्वागत किया गया। नवंबर 2018 में राजा भइया ने जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के नाम से राजनीतिक दल का गठन किया था। वर्ष 2022 में होने वाले प्रदेश के विधानसभा चुनाव में राजा भइया की पार्टी पहली बार चुनावी मैदान में उतरेगी।
पूर्व मंत्री राजा भइया की ओर से निकाली गई जनसेवा संकल्प यात्रा आगामी विधानसभा चुनाव का आधार तय करेगी। राजा भइया के काफिले का गोसाईगंज के कटका खानपुर में इमिलिया प्रधान सुभाष सिंह के नेतृत्व में स्वागत हुआ।
विज्ञापन

सेमरी मोड़ पर धनपतगंज ब्लॉक प्रमुख यशभद्र सिंह मोनू व सदस्य जिला पंचायत अजय सिंह टुनटुन ने समर्थकों के साथ स्वागत किया। मुजेश में जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी के प्रदेश उपसचिव युवा प्रकोष्ठ बॉबी सिंह, हनुमान मिश्र, राशिद बेग आदि के नेतृत्व में फीता काटकर कार्यालय का उद्घाटन किया गया।
कूरेभार में मीरा मानिकपुर ग्राम प्रधान राजेश सिंह, मनोज सिंह व सेऊर प्रधान ने 51 किलो की माला पहनाकर उनका भव्य स्वागत किया। इरुल प्रधान अमर सिंह ने राजा भइया को तलवार भेंट की। इस मौके पर बबलू काका, असलम खान, शशि सिंह, रवि सिंह, बब्बू सिंह समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें