फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नदी में डूबे युवक व किशोर की मौत, निकाले गए शव

विज्ञापन
दियराघाट पर मौजूद जनप्रतिनिधि। - फोटो : SULTANPUR
विज्ञापन
सुल्तानपुर। दियरा घाट पर अंतिम संस्कार के बाद शुक्रवार को गोमती नदी में डूबे किशोर और युवक का शव शनिवार को मिल गया। तलाश के दौरान अधिकारियों के साथजनप्रतिनिधि मौके पर डटे रहे।
विज्ञापन

जयसिंहपुर क्षेत्र के मैरी रंजीत (नथईपुर) गांव निवासी रामप्यारे का बृहस्पतिवार को निधन हो गया था। शुक्रवार को गांव के लोग उनका अंतिम संस्कार करने मोतिगरपुर क्षेत्र के दियरा घाट पहुंचे थे। शव के दाह संस्कार के बाद दोपहर करीब दो बजे लोग गोमती नदी में स्नान करते समय हिमांशु (19) पुत्र अयोध्या व मुरारी (14) पुत्र महावीर पानी में डूब गए। नदी में डूबे हिमांशु का शव शनिवार की सुबह घाट से थोड़ी दूर पर स्थानीय गोताखोरों ने निकाल लिया, जबकि मुरारी का पता नहीं चला सका था। डीएम के आदेश पर शनिवार दोपहर बाद प्रयागराज से 18 सदस्यीय और वाराणसी से 20 सदस्यीय एनडीआरएफ की टीम पहुंचर। दोनों टीमों के 38 सदस्यों ने नदी में मुरारी की तलाश शुरू की। देर शाम एनडीआरएफ टीम ने दियरा घाट से एक किलोमीटर दूर स्थित खैरहा घाट के पास से मुरारी के शव को निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें