दोस्तपुर (सुल्तानपुर)। उघड़पुर भटपुुरा गांव में दो दिन पूर्व संदिग्ध परिस्थितियों में हुई विवाहिता की मौत के मामले में पुलिस ने मृतका के पिता की तहरीर पर पति समेत छह आरोपियों पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।
आजमगढ़ जिले के जहानाबाद थाना क्षेत्र के मोहवल्लीपुर गांव निवासी राधेश्याम शर्मा की पुत्री शीतल (21) की शादी दो मई को दोस्तपुर थाना क्षेत्र के उघड़पुर भटपुरा गांव निवासी विक्रांत शर्मा के साथ हुई थी। शीतल का शव सोमवार की सुबह घर में पंखे के सहारे संदिग्ध परिस्थितियों में लटकता पाया गया था।
मौत की सूचना के बाद पहुंचे पिता राधेश्याम ने बेटी के पति विक्रांत शर्मा, ससुर सदाशिव, सास बसंती, जेठ विजय शर्मा, जेठानी साधना शर्मा और देवर विवेक शर्मा के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। राधेश्याम का आरोप है कि शादी में दहेज देने के बावजूद लगातार उनकी बेटी से और दहेज की मांग की जाती थी और उसे प्रताड़ित किया जा रहा था।