सुल्तानपुर। शासन की ओर से नगर पालिका परिषद में इस बार दीपावली मेले का आयोजन किया जाएगा। 28 अक्तूबर से चार नवंबर के बीच लगने वाले मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम समेत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।
मेले के आयोजन के संबंध में बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने एनआईसी कक्ष में अधिकारियों के साथ बैठक की और तैयारियां पूरी करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया। डीएम ने बताया कि मेले में झूला, स्ट्रीट वेंडर, पार्किंग, कोविड हेल्प डेस्क, स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाए। उन्होंने मेले में ओडीपी व एमएसएमई का स्टॉल लगाने के लिए संबंधित को निर्देश दिया। एसपी डॉ. विपिन कुमार मिश्र ने कहा कि सुरक्षा का पूरा बंदोबस्त किया जाएगा।