सुल्तानपुर। बल्दीराय क्षेत्र के पूरे शुक्ल मजरे गोविंदपुर गांव निवासी नाथूराम यादव (65) बृहस्पतिवार को साइकिल से बाजार गए थे। वापस लौटते समय तेज रफ्तार बाइक सवार ने गांव के पास ही टक्कर मार दी। दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल नाथूराम को सीएचसी पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिवारीजन नाथूराम को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा और बाइक चालक को हिरासत में ले लिया है।