सुुल्तानपुर। गोसाईंगंज क्षेत्र के लखनऊ-बलिया राजमार्ग पर सोमवार की दोपहर एक तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से सड़क पार कर रहे युवक की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चालक ट्रक मौके पर छोड़कर फरार हो गया।
फतेहपुर संगत गांव निवासी प्रदीप मिश्र (38) सोमवार की दोपहर घर से निकले थे। गांव के पास से गुजरे लखनऊ-बलिया राजमार्ग को पैदल पार करने के दौरान प्रदीप को कादीपुर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। प्रदीप की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चालक ट्रक को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। ग्रामीणों से मिली सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। मौके से फरार ट्रक चालक को पुलिस तलाश रही है।