सुल्तानपुर। फॉल्ट से सोमवार की शाम शहर का डाकखाना उपकेंद्र करीब चार घंटे बंद रहा। उपकेंद्र बंद रहने से शहर की करीब 50 हजार आबादी रात में अंधेरे में रही।
इंजीनियरों के मुताबिक शाम को करीब पौने चार बजे डाकखाना उपकेंद्र के ब्रेकर में खराबी आ गई। ब्रेकर की खराबी दुरुस्त कराने के बाद पयागीपुर के पास 220 केवी की लाइन में खराबी आ गई। डिस्क पंक्चर होने व अन्य फॉल्ट में डाकखाना उपकेंद्र की बिजली पौने चार बजे शाम से रात करीब साढ़े सात बजे तक बंद रही। काफी मशक्कत के बाद इंजीनियरों की देखरेख में फॉल्ट को दुरुस्त कराकर बिजली आपूर्ति बहाल कराई गई। बिजली गुल रहने से बस स्टेशन, जिला अस्पताल रोड, गंदानाला, चौक के कुछ क्षेत्र में अंधेरा रहा। एसडीओ प्रशांत गिरी ने बताया कि फॉल्ट में उपकेंद्र बंद रहा।