सुल्तानपुर। कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के असरवन गांव के रहने वाले सेवानिवृत्त शिक्षक अमरदेव सिंह (66) की रविवार को नलकूप स्टार्ट करते समय करंट लगने से मौत हो गई।
शहर के महात्मा गांधी स्मारक इंटर कॉलेज में कॉमर्स के अध्यापक पद से करीब छह वर्ष पूर्व सेवानिवृत्त होने के बाद अमरदेव अपने गांव असरवन में रहकर खेती-बाड़ी का काम देखते थे। रविवार को अमरदेव सिंह अपने घर से एक किमी दूर स्थित निजी नलकूप पर खेत की सिंचाई के लिए गए थे। काफी देर तक जब वे वापस नहीं लौटे तो परिवारीजन उन्हें ढूंढते नलकूप पर पहुंचे, जहां नलकूप के स्टार्टर से चिपका हुआ उनका शव मिला। परिवारीजन जीवित होने की उम्मीद में उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।