कूरेभार (सुल्तानपुर)। घर से तीन दिन से लापता एक महिला का शव रविवार की सुबह तालाब में पाया गया। क्षेत्र के गोपालापुर के पास तालाब में रविवार की सुबह एक महिला का शव पाया गया।
शव की शिनाख्त मिथिलेश (35) पुत्री मेवालाल निवासी गोपालापुर के रूप में की गई। परिवारीजनों से मिली सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
एसओ अमरेंद्र बहादुर सिंह के मुताबिक परिवारीजनों ने बताया है कि मिथिलेश की दिमागी हालत ठीक नहीं रहती थी। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चलेगा। (संवाद)